गैहरा-मरौर सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप; महिला की मौत
सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 20 अगस्त
गैहरा-मरौर सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। चौंरा कैंची के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल अलका देवी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन सेब लेकर आने के लिए मरौर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन चौंरा कैंची के समीप पहुंचा और चालक मोड़ काटने लगा, उसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते पिकअप सड़क से नीचे करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में कजनो देवी पत्नी कृष्ण राम, निवासी गांव डुमाला, ग्राम पंचायत पियूहरा की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में अलका देवी, सुरेश कुमार और पिकअप चालक अजय कुमार घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। अलका देवी की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया है। वहीं सुरेश कुमार और चालक अजय कुमार का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में जारी है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक के नियंत्रण खोने, सड़क की स्थिति अथवा हादसे के पीछे कोई अन्य कारण रहा, इसका वास्तविक खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#चंबा #गैहरा_मरौर #सड़क_हादसा #चौंरा_कैंची #RoadAccident #ChambaNews #ChambaHimachal #हादसा #दुर्घटना #पिकअप_हादसा #सड़क_सुरक्षा #PangiLiveNews #HimachalNews #BreakingNews #LatestNews
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026