पंचायत आम चुनाव–2026 के तहत ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच सोमवार से शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रारम्भ हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने निरीक्षण कर इंजीनियरों व तैनात कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए।