हज़ारीबाग: हजारीबाग के डीएवी स्कूल में पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराध, नशा, और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
हजारीबाग पुलिस ने विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता और सुरक्षा संबंधी जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से डीएवी स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के उपयोग तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।