दरभंगा: दरभंगा के मिश्रटोला स्थित जिला कार्यालय में एबीवीपी ने मनाया 77वां स्थापना दिवस
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दरभंगा इकाई के द्वारा अभाविप के स्थापना दिवस के 77 वां वर्ष सह राष्ट्रीय छात्र दिवस पर प्रातःकालीन परिषद के स्थानीय मिश्रटोला कार्यालय पर जिला संयोजक के द्वारा झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन कार्यक्रम में वंदे मातरम गीत राजकुमार मुखिया ने लिया। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा बुधवार की शाम 4:00 बजे दी गई।