दरभंगा: बिहार बंद: इंडिया महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने दरभंगा स्टेशन पर ट्रेन रोककर मतदाता पुनरीक्षण का विरोध किया
बिहार बंद को लेकर दरभंगा में इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा दरभंगा रेलवे स्टेशन पर नमो भारत एवं बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को रोक कर मतदाता पुनरीक्षण का विरोध जताया। तो वहीं इस संदर्भ में इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की सुबह 8:30 बजे कई बातों की जानकारी मीडिया को प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह बिहार की जनता के साथ गलत हो रहा है।