जिला कुल्लू पुलिस की जेसीसी कल्याण-सह-अपराध बैठक आयोजित
Kullu Times
जिला कुल्लू पुलिस द्वारा जेसीसी कल्याण-सह-अपराध बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक सेकर भा.पु.से. द्वारा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू मनमोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रोहित मृगपुरी, उपमंडल पुलिस अधिकारी मनाली विक्रांत बोंसरा, उपमंडल पुलिस अधिकारी बंजार राजकुमार तथा उपमंडल पुलिस अधिकारी आनी राजीव मेहता सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई।
साथ ही, पुलिस कर्मियों के कल्याण, कार्यस्थल से संबंधित समस्याओं एवं उनकी सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Kullu
Kullu, Kullu | Sep 15, 2026