पटियाली: कादरगंज में रुपये लेनदेन को लेकर महिला की हत्या, गंगा से बरामद हुआ शव, 5 घंटे तक हाईवे रहा जाम
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में मीना देवी हत्याकांड में मंगलवार को नया मोड़ आया। शव बरामद न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर करीब पांच घंटे जाम लगाया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर रास्ता खुलवाया। इसी बीच गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गंगा नदी से मीना देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।