हम जीत नहीं, पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं” : ओम प्रकाश ठाकुर
धाउगी जिला परिषद वार्ड से प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर उठे विवाद के बीच निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुनर्मतगणना (री-काउंटिंग) करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि वे जीत की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए “दूध का दूध और पानी का पानी” होना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से मामले में दोबारा मतगणना करवाने की मांग की है।
Kullu, Kullu | Jun 3, 2026