Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand

#kullu धाऊगी जिला परिषद वार्ड के प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर हो रहे मीडिया से रूबरू। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू

Kullu, Kullu | Jun 3, 2026

MORE NEWS

गुरु के बिना इंसान ईश्वर का दर्शन प्राप्त नहीं कर सकता :- साध्वी सुश्री गरिमा भारती

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रथ ग्राउण्ड,कुल्लू में आयोजित किया श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास

Kullu Times 

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रथ ग्राउण्ड,कुल्लू में आयोजित श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी  ने श्री राम विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम भगवान शिव के धनुष को भंग कर मां सीता का वरण करते हैं और सभी मानव समाज,देव,दानव और गन्धर्व खुशी में झूमने लगते हैं। साध्वी जी ने समझाते हुए कहा कि मां सीता आत्मा का प्रतीक है और प्रभु श्रीराम परमात्मा का। विवाह प्रसंग हमें संदेश देता है कि यदि हम अपनी आत्मा रूपी कन्या का भगवान श्री राम रूपी वर के संग विवाह करना चाहते हैं हमें अपने जीवन में एक विचोलिया के रूप में सतगुरु की आवश्यकता है । गुरु के बिना इंसान ईश्वर का दर्शन प्राप्त नहीं कर सकता है । आज बहुत से लोग गुरु को तो अपने जीवन में धारण करते हैं परंतु धर्म ग्रंथों की इस कसौटी के आधार पर नहीं। हमारे सभी धार्मिक ग्रन्थ कहते हैं कि पूर्ण सतगुरु वो हुआ करता है वो हमारे घट में ईश्वर का साक्षात्कार करवाता है। हम संत के चेहरे का नूर,उसके पीछे लगे लोगों की भीड़,मधुर वाणी आदि के आधार पर एक सतगुरु की पहचान करते हैं। लेकिन पूर्ण सन्त की पहचान केवल ज्ञान है।कथा से पहले शुभम रावत और अश्वनी शर्मा ने परिवार सहित विधिवत पूजन किया।
 कथा व्यास साध्वी गरिमा भारती जी ने युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते हुए कहा कि युवा वह है जिनकी भुजाओं में अदम्य बल और मन में कुछ कर गुजरने का जनून होता है। लेकिन वहीं पीढ़ी आज मृतप्राय हो चुकी है।यदि युवा ही निष्क्रिय हो जाएंगे तो आने वाले समाज का भार अपने कंधों पर कौन संभालेगा? युवा ही तो भविष्य के कर्णधार होते हैं। इसलिए समय की मांग है उन्हें जगाया जाए। भगवान श्री राम जी ने अपनी लीलाओं के माध्यम से हमें यही सिखाया है कि कुरीतियों व गलत कार्यों को देख कर हाथ पर हाथ रख कर बैठ जाने से उनका दमन नहीं हो सकता। उनका विनाश कर समाज को सभ्य व सुंदर बनाने हेतु तो हमें सक्रिय होना है।अब समाज व राष्ट्र,शौर्य सम्पन्न युवाओं पर नजरें टिकाए बैठा है। क्योंकि हर काल में युवाओं ने ही समाज में से कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठा कर उनका समूल विनाश करने की कोशिश की। विवेकानंद जी, रामतीर्थ जी, भगत सिंह, चन्द्रशेखर इत्यिादि अनेकों युवाओं ने समाजिक व्याधियों के विरुद्ध डट कर शौर्य पूर्ण कार्य किए और हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बन गए। आज भी वैसे ही युवाओं की आवश्यकता है। लेकिन यदि युवा स्वयं ही नशे और कुरीतियों की पाश में बंधे हो तो वह किसी और को कुरीतियों से मुक्त कैसे करवा सकते हैं। स्वयं दलदल में फंसा मानव औरों को दलदल से कैसे निकाल सकता है।
श्री आशुतोष महाराज जी  के कृपा हस्त तले परिवर्तित युवा वर्ग "युवा परिवार सेवा समिति" के नाम से संस्थान का अंग बनकर समाज को संवारने के कार्य में संलग्न है।
पावन आरती में श्री रघुनाथ जी के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने परिवार सहित हिस्सा लिया। इनके साथ दीक्षित जरियाल, राजेश वशिष्ठ, सुरेंद्र मेहता,पिनाक शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
प्रतिदिन सारी संगत के लिए भंडारा वितरित किया जा रहा है।

गुरु के बिना इंसान ईश्वर का दर्शन प्राप्त नहीं कर सकता :- साध्वी सुश्री गरिमा भारती दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रथ ग्राउण्ड,कुल्लू में आयोजित किया श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास Kullu Times दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रथ ग्राउण्ड,कुल्लू में आयोजित श्री राम कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास साध्वी सुश्री गरिमा भारती जी ने श्री राम विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम भगवान शिव के धनुष को भंग कर मां सीता का वरण करते हैं और सभी मानव समाज,देव,दानव और गन्धर्व खुशी में झूमने लगते हैं। साध्वी जी ने समझाते हुए कहा कि मां सीता आत्मा का प्रतीक है और प्रभु श्रीराम परमात्मा का। विवाह प्रसंग हमें संदेश देता है कि यदि हम अपनी आत्मा रूपी कन्या का भगवान श्री राम रूपी वर के संग विवाह करना चाहते हैं हमें अपने जीवन में एक विचोलिया के रूप में सतगुरु की आवश्यकता है । गुरु के बिना इंसान ईश्वर का दर्शन प्राप्त नहीं कर सकता है । आज बहुत से लोग गुरु को तो अपने जीवन में धारण करते हैं परंतु धर्म ग्रंथों की इस कसौटी के आधार पर नहीं। हमारे सभी धार्मिक ग्रन्थ कहते हैं कि पूर्ण सतगुरु वो हुआ करता है वो हमारे घट में ईश्वर का साक्षात्कार करवाता है। हम संत के चेहरे का नूर,उसके पीछे लगे लोगों की भीड़,मधुर वाणी आदि के आधार पर एक सतगुरु की पहचान करते हैं। लेकिन पूर्ण सन्त की पहचान केवल ज्ञान है।कथा से पहले शुभम रावत और अश्वनी शर्मा ने परिवार सहित विधिवत पूजन किया। कथा व्यास साध्वी गरिमा भारती जी ने युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते हुए कहा कि युवा वह है जिनकी भुजाओं में अदम्य बल और मन में कुछ कर गुजरने का जनून होता है। लेकिन वहीं पीढ़ी आज मृतप्राय हो चुकी है।यदि युवा ही निष्क्रिय हो जाएंगे तो आने वाले समाज का भार अपने कंधों पर कौन संभालेगा? युवा ही तो भविष्य के कर्णधार होते हैं। इसलिए समय की मांग है उन्हें जगाया जाए। भगवान श्री राम जी ने अपनी लीलाओं के माध्यम से हमें यही सिखाया है कि कुरीतियों व गलत कार्यों को देख कर हाथ पर हाथ रख कर बैठ जाने से उनका दमन नहीं हो सकता। उनका विनाश कर समाज को सभ्य व सुंदर बनाने हेतु तो हमें सक्रिय होना है।अब समाज व राष्ट्र,शौर्य सम्पन्न युवाओं पर नजरें टिकाए बैठा है। क्योंकि हर काल में युवाओं ने ही समाज में से कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठा कर उनका समूल विनाश करने की कोशिश की। विवेकानंद जी, रामतीर्थ जी, भगत सिंह, चन्द्रशेखर इत्यिादि अनेकों युवाओं ने समाजिक व्याधियों के विरुद्ध डट कर शौर्य पूर्ण कार्य किए और हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बन गए। आज भी वैसे ही युवाओं की आवश्यकता है। लेकिन यदि युवा स्वयं ही नशे और कुरीतियों की पाश में बंधे हो तो वह किसी और को कुरीतियों से मुक्त कैसे करवा सकते हैं। स्वयं दलदल में फंसा मानव औरों को दलदल से कैसे निकाल सकता है। श्री आशुतोष महाराज जी के कृपा हस्त तले परिवर्तित युवा वर्ग "युवा परिवार सेवा समिति" के नाम से संस्थान का अंग बनकर समाज को संवारने के कार्य में संलग्न है। पावन आरती में श्री रघुनाथ जी के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने परिवार सहित हिस्सा लिया। इनके साथ दीक्षित जरियाल, राजेश वशिष्ठ, सुरेंद्र मेहता,पिनाक शर्मा आदि भी उपस्थित रहे। प्रतिदिन सारी संगत के लिए भंडारा वितरित किया जा रहा है।

Kullu, Kullu | Jun 3, 2026

#kullu धाऊगी जिला परिषद वार्ड के प्रत्याशी ओम प्रकाश ठाकुर हो रहे मीडिया से रूबरू। देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू - Kullu News