खगड़िया: मुफ्फसिल पुलिस ने अलग अलग जगहों से चार वारंटी को किया गिरफ्तार
मुफ्फसिल पुलिस ने अलग अलग जगहों से विभिन्न मामलों के चार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने बताया कि वारंटी चतरा के राजू कुमार राय, बड़हरा के बिजो शर्मा, रहीमपुर के सत्यानारायण चौधरी के पुत्र सज्जन चौधरी, रहीमपुर के शालिग्राम सिंह के पुत्र निलेश कुमार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।