खगड़िया: शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चलाया वाहन जांच, एक दर्जन वाहन चालकों से वसूला जुर्माना
यातायात पुलिस ने शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट व ट्रिपल लोडिंग वाले वाहन चालकों से जुर्माना की राशि की वसूली की गई। इस दौरान एक दर्जन वाहन चालकों से जुर्माना की राशि वसूली की। इधर यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान से हड़कंप की स्थिति बनी रही। बाइक चालक रास्ते बदल कर आवाजाही कर रहे थे।