खगड़िया: डीएवी स्कूल में ज्ञान समागम कार्यक्रम आयोजित, अतिथियों ने किया संबोधित
शहर स्थित एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के दो सौवीं जयंती के अवसर पर ज्ञान समागम (इन्नोवेशंस एंड एग्जिबिशन फेस्ट) में बच्चों ने अपनी अपनी मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित की। जिसकी शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या उमा मिश्रा, सुधा झा और शहर के शल्य चिकित्सक डॉ प्रेम कुमार ने उद्घाटन किया।