खगड़िया: सन्हौली में बच्चों के विवाद में बालक को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में घायल बालक का चल रहा है उपचार
शहर के सन्हौली में बच्चों के बीच विवाद में एक बालक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना में सन्हौली निवासी शंभू पोद्दार के पुत्र रुद्र कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जाता है कि सरस्वती पूजा के दौरान बच्चों के बीच डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया।