खगड़िया: खगड़िया नर्सिंग कॉलेज में नम आंखों से दी गई सरस्वती माता को विदाई, श्रद्धा और भक्ति की बहती रही गंगा
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में आज जगह जगह माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सदर अस्पताल परिसर स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने नम आंखों से माता को विदाई दी। इस दौरा। छात्राओं ने विदाई गीत भी गाया। इससे पहले छात्राओं ने श्रद्धा और भक्ति से माता की आराधना की। विसर्जन के दौरान काफी संख्या में छात्राएं शामिल हुई थी।