खगड़िया: परमानपुर ढाला के पास युवती को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
शहर के परमानपुर ढाला के समीप गुरुवार को एक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल युवती की पहचान सन्हौली निवासी स्व हीरा सिंह की 18 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां युवती का उपचार किया जा रहा है। इधर घटना लेकर घायल युवती ने बताई कि वह एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में काम करती थी।