जहानाबाद: जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में जिले के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को झेलना पड़ा लोगों का विरोध, सोशल मीडिया पर वायरल
जहानाबाद में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी हैं और उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ रहा है। दरअसल सांसद क्षेत्र के जनता से मिलने और लोगों का हाल जानने निकले थे लेकिन माजरा उल्टा पड़ गया और सांसद को विरोध झेलना पड़ा ।