जहानाबाद: जहानाबाद से टिकट न मिलने पर नाराज लोजपा (रा) के वरिष्ठ नेता वा पूर्व सांसद अरुण कुमार ने पार्टी छोड़ने का किया एलान
राजनीति हलचल के बीच में एक बड़ी खबर निकलकर गुरुवार को सामने आई। जहानाबाद के पूर्व सांसद व लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया और उन्होंने चिराग पासवान का साथ छोड़ दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से मेरे साथ किया गया है, वह पूरी बिहार की जनता ने देखा है। हम कोई माला जपने वाले साधु नही हैं ।