जगदलपुर: गोंदियापाल आश्रम में अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रों से जबरन नकल करवाने पर अधीक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित किया
बस्तर जिले में एक सरकारी आश्रम में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. बच्चों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाकर गलत काम करने के लिए उकसाने के आरोपों के बाद बालक आश्रम गोदियापाल के प्रभारी अधीक्षक को आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।