जगदलपुर: भाभा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन, महापौर संजय पांडे हुए शामिल
भाभा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में 19 वां दीक्षांत समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजय पांडे, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अर्पण सरकार, शुभम विश्वास, श्रीमती बीटी विश्वास सहित अन्य शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।