जगदलपुर: शहीद पार्क में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं पार्क में स्वच्छता अभियान का आयोजन, महापौर संजय पांडे ने दी जानकारी
रजत जयंती वर्ष एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत आज सुबह शहीद पार्क स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं पार्क परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, साथ ही नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।