जगदलपुर: युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का आरोप लगाया, जिला कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
बस्तर युवा कांग्रेस ने आज शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए इसे “कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का अड्डा” करार दिया है। इस संबंध में युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।