गुमला: घर से निकले 68 वर्षीय चरकू साहू लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
Gumla, Gumla | Oct 19, 2026 सदर थाना क्षेत्र के बरगांव बरवाटोली निवासी 68 वर्षीय चरकू साहू रविवार की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गए। उनके वापस नहीं लौटने से परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और विभिन्न स्थानों पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार, चरकू साहू रविवार की सुबह करीब आठ बजे घर से निकले थे।