सिंघेश्वर: ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन
सिंहेश्वर में सीबीएसई के तहत दो दिवसीय स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों के समग्र विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मानसिक संतुलन पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-शिक्षकों ने भाग लेकर गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया