जलेसर: जलेसर तहसील क्षेत्र में नई विद्युत लाइन में पुरानी तारें लगाने का आरोप, अधिकारियों पर नई तारें बेचने का आरोप
Jalesar, Etah | Aug 16, 2026 एटा के अवागढ़ विद्युत उपखंड से उड़ेसर जा रही PTW ट्यूबल की लाइट के लिए बिछाई गई नई विद्युत लाइन में गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव शिव प्रताप सिंह ने यह आरोप रविवार को वीडियो जारी कर लगाए हैं।शिव प्रताप सिंह के अनुसार, नई लाइन बिछाने के नाम पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नए तारों को बेच दिया है।