हाथरस: सदर के डाकघर में लोगों की जेब काटने के शक में युवक को पकड़ा, जमकर जूते से की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकघर में आज दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12:00 बजे के करीब हंगामा खड़ा हो गया! डाकघर में आए हुए लोगों ने जेब काटने के शक में युवक को पकड़ लिया और जमकर लात घुसो एवं जूते से उसकी पिटाई कर दी! इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है! सूचना पर पहुंची पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है!