दिनारा: धनकुटिया गांव से 7 लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, पुलिस ने मेडिकल के बाद भेजा जेल
Dinara, Rohtas | Jul 9, 2024 नटवार थाने की पुलिस ने धनकुटिया गांव से 7 लीटर शराब के साथ एक करोबारी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा सोमवार के रात की गई है तथा मंगलवार को स्वास्थ्य जांच के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी के पास से पुलिस ने 7 लीटर शराब बरामद किया है तथा गिरफ्तार आरोपी धनकुटिया गांव के राम लखन चौधरी हैं।