दिनारा: नगर पंचायत दिनारा के नए कार्यपालक पदाधिकारी ने पदभार किया ग्रहण
Dinara, Rohtas | Jul 7, 2024 नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में अभ्भोज नयनम में पदभार ग्रहण किया है। वह बिहार नगर सेवा के अधिकारी हैं। 67वीं बीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के उपरांत उनका दिनारा में प्रथम योगदान है। इसे पूर्व नगर पंचायत का कार्य भार प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कोचस के द्वारा निर्वहन किया जाता था। नए इओ ने बताया कि नगर पंचायत की समस्याओं का निराकरण होगा।