दिनारा: चिलबिला में विद्युत करंट के चपेट में आने से एक किसान का हुआ मौत, पुलिस में शव का कराया पोस्टमार्टम
Dinara, Rohtas | Jul 5, 2024 दिनारा थाना क्षेत्र के चिलबिला में विद्युत करंट के चपेट में आने से किसान की मौत हो गई है। मृतक किसान चिलबिला गांव के विनोद चौधरी हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। विनोद चौधरी खेत की पटवन करने एवं पशु चराने के लिए गए थे। इसी दौरान वह विद्युत तार के चपेट में आगे। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।