दिनारा: आकाशीय बिजली गिरने के कारण खरवत गांव में खेत में मजदूरी कर रही एक महिला मजदूर की मौत सात घायल
Dinara, Rohtas | Jul 7, 2024 दिनारा प्रखंड क्षेत्र के खरवत गांव में रविवार के शाम खेत में धान की रोपनी कर रही मजदूरों के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गया है। जिसके कारण एक महिला मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृतक की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के हसनाडीह गांव के कांति देवी के रूप में हुई है।