दिनारा: परानपुर में किसान चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कृषि योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
Dinara, Rohtas | Jul 4, 2024 दिनारा प्रखंड अंतर्गत करंज पंचायत स्थित परानपुर में किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि योजनाओं के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नंदन कुमार सिंह व किसान सलाहकार अखिलेश्वर कुमार में किसान चौपाल में आए किसानों को तमाम जानकारियां दी तथा इस दौरान सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद थे।