कोल: रघुवीर पूरी में बिस्तर पर सोने को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा व मारपीट, लोहे की सरिया लगने से एक व्यक्ति घायल
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 थाना बन्नादेवी इलाके के रघुवीर पूरी में शनिवार की रात करीब 10 बजे बिस्तर पर सोने को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया।दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपिटाई शुरू कर दी।इस घटना में एक व्यक्ति लोहे की सरिया लगने से घायल हो गया।घायल ने मामले से पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले में घायल को तहरीर के आधार पर कार्यवाही का अस्वाशन दिया है।