कोल: मडराक में पिता के पास रहने को लेकर दो सगे भाइयों में हुआ झगड़ा, छोटे भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर की मारपीट, 2 घायल
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के रुस्तमपुर सिकरना कि है।जहां पिता को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया।दोनों ही भाइयों का विवाद सिर्फ इस बात को लेकर था कि पिता उसके साथ रहेंगे लेकिन पिता बड़े भाई के साथ रहना चाहते थे। इसी बात से नाराज हुए छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के साथ अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया।