कोल: बरौला बाईपास से पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शातिर अभियुक्त अजीम उर्फ लंगड़ा उर्फ शहवाज पुत्र इलियास को बरौला बाईपास के श्मशान घाट रोड के पास से गिरफ्तार किया।अभियुक्त के कब्ज़े से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार की शाम जेल भेजने की कार्रवाई की है।