कोल: नगला कलार में बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में आए व्यक्ति को बाइक सवारों ने मारी सिर में गोली, व्यक्ति की हुई मौत
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के नगला कलार की है।जहां बच्चे के मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने आए एक व्यक्ति को बाइक सवार हमलावरों के द्वारा गोली मार दी गई। घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया गया। इधर घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत लिया है।