कोल: लोधा में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Koil, Aligarh | Apr 12, 2025 दरअसल पूरी घटना थाना लोधा इलाके में स्थित राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी के सामने की बताई जा रही है।जहाँ शनिवार की सुबह करीब नो बजे तेज रफ्तार रोड़ी से भरे ट्रक ने सड़क पर खड़ी एक बाइक को रौंद दिया।हादसे में बाइक के पास खड़े दो युवक चपेट में आ गए।जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।