कानपुर: उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई, कहा- महिला अपराधों में आई कमी, सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार 2 बजे सर्किट हाउस में जनसुनवाई और निरीक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिला अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है,