कानपुर: सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी ने चकेरी थानाक्षेत्र में 3 घटनाओं का सफल अनावरण किया, अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ माल बरामद
शुक्रवार 2 बजे सहायक पुलिस आयुक्त चकरी ने बताया कि,थाना चकेरी क्षेत्र में विगत दिनों हुई चैन स्नैचिंग व मोबाइल लूट की 03 घटनाओं का पुलिस टीम द्वारा सफल अनावरण करते हुए मुख्य अभियुक्त गौरव को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से चोरी किया गया मालबरामद किया गया।अभियुक्त गौरव पूर्व में भी लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है, जिस पर जिला बदर की कार्रवाई भी की गई थी।