कानपुर: जनरलगंज से निकलने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ यात्रा में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर पनकी महंत और पुलिस प्रशासन के बीच हुई नोकझोक
जनरलगंज से निकलने वाली ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर शुक्रवार 3 बजे पुलिस और पनकी मंहत के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पनकी मंहत सैकड़ों समर्थकों के साथ नयागंज पीपल वाली कोठी पर धरने पर बैठ गए। पुलिस प्रशासन का कहना था कि रथयात्रा में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है। पनकी महंत का कहना है पुलिस प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता की है।