कानपुर: सर्किट हाउस में मंत्री संजय निषाद ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'इटावा की घटना पर नहीं होनी चाहिए राजनीति'
कानपुर के सर्किट हाउस में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे मंत्री संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने इटावा कांड पर बोलते हुए कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।एक जाति को उकसाया नहीं जाना चाहिए।वहीं जातीय जनगणना के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए बातों ही बातों में 2017 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी जिक्र कर दिया।