रवी कुमार सिंह व नीरज कुमार उर्फ पप्पू सिंह के नेतृत्व में पोझीया एवं बेलहिया पंचायत में निकाला गया तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी
देशभक्ति के नारों से गूंजा दोनों पंचायत
स्कूली बच्चे व शिक्षक एवं जनप्रतिनिधियों का रहा अहम योगदान
शिवहर -- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को तरियानी प्रखंड के पोझियाँ पंचायत में बेलहिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं
पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष सह पोझीया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रवी कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीयकृत मध्य विद्यालय पोझियाँ के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से हुई जिसमें देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा के सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवहर दुर्गा यादव एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तरियानी नवनीत कुमार की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने बच्चों एवं ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, बेलहिया मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति अध्यक्ष अवनीश कुमार एवं प्रधान शिक्षक राकेश कुमार सिंह व प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ पप्पू सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष रवी कुमार सिंह द्वारा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और “हर घर तिरंगा” अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। खासकर बच्चों एवं युवाओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।उन्होंने तिरंगे के महत्व को समझते हुए अपने घरों एवं आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है।