बदनावर: बदनावर में प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ की बैठक हुई संपन्न, संगठनात्मक कार्यों पर की चर्चा
Badnawar, Dhar | Nov 4, 2024 बदनावर में प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ की बैठक मुंबई माता मंदिर परिसर में अध्यक्ष महेंद्रसिंह चंद्रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई व रूपरेखा बनाई। अध्यक्ष चंद्रावत ने बताया कि 20 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर पेंशनरों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश बुधोलिया शामिल होंगे।