बदनावर: मामा के यहां से दीपावली मनाकर वापस घर जा रहे युवक की ग्राम नागदा के पास अज्ञात वाहन से टक्कर से हुई मौत
Badnawar, Dhar | Nov 3, 2024 बदनावर के लेबड़ नयागांव फोरलेन पर गांव नागदा के पास बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। युवक यहां मामा के घर दीपावली मनाने आया था। वापस घर जाते समय यह हादसा हुआ। युवक के शव को बदनावर सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।