बदनावर: बदनावर समेत अंचल में मनाई गई पारंपरिक गोवर्धन पूजा, पशु पालकों ने पशुओं को सजाकर किया पूजन
Badnawar, Dhar | Nov 2, 2024 बदनावर में छह दिवसीय दीपोत्सव का शनिवार को पांचवें दिन गोवर्धन पूजा की गई। बदनावर नगर समेत अंचल में शनिवार सुबह से ही धोक पड़वा का उल्लास देखा गया। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। वही गोवर्धन पूजा के मौके पर पशु मालिकों ने पशुधन को सजाया। साथ ही पशुओं को नहला कर उनकी पूजा की गई। पड़वा के कारण नगर के बाजार बंद रहे।