बदनावर: ग्राम चिराखान में मनाया गया गाय गोहरी पर्व, मन्नतधारियों के ऊपर से गुजरी गायें
Badnawar, Dhar | Nov 2, 2024 ग्राम चिराखान में गाय गोहरी पर्व का आयोजन किया गया। गांव के रहवासियों की गाय को विभिन्न परंपारिक सामग्रियों से सुसज्जित कर मैदान में लाए। जहां गो पालको के द्वारा पटाखे फोड़कर जमकर आतिशबाजी की गई। जिसके बाद मन्नतधारियों के ऊपर गायों को दौड़ाया गया।