रूड़की: पिरान कलियर से पुलिस ने नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार, स्मैक और नगदी की गई बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिरान कलियर से रईस पुत्र शीलू नाम के नशे के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने करीब 4 ग्राम स्मैक और ₹2300 की नगदी के साथ एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जानकारी मिली है की रईस स्मैक की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने रईस के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।