रूड़की: रुड़की कोतवाली गेट पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली के गेट पर एक महिला के साथ लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डबल फाटक निवासी अमित कुमार,आनंद कुमार और सुशील कुमार नाम के यह तीनों लोग शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।