रूड़की: आवास विकास कॉलोनी में बाइक पर बैठकर आए चोर ने की बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
रुड़की की आवास विकास कॉलोनी में एक शातिर चोर की बाइक चोरी करने की घटना सामने आई है। यहां एक अज्ञात बाइक चोर ने सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी कर ली है। बाइक चोरी करने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें बाइक चोरी करता हुआ एक चोर साफ नजर आ रहा है। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। साथ ही चोर की तलाश की जा रही है।