भंडरा: भंडरा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर ज़ोर
भंडरा थाना परिसर में गुरुवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 मई को बकरीद का त्योहार आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही नमाज के समय, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।