Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap
No video available

चेवाड़ा: my friend kanhaiya Pandey involve in swachata abhiyan.i proud of my friend . #swachhbihar

Chewara, Sheikhpura | Apr 4, 2024

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 391, दिनांक 16.07.2026          
  *****************************
  *भूमि विवादों के निपटारे और श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक और अधिकारियों को दिए कई निर्देश* 
***************************         
    आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को 
अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद, कानून व्यवस्था और आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बैठक में भूमि से जुड़े विभिन्न संवेदनशील मामलों पर गहन चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने जमीन से जुड़े विवादों को आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द सुलझाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए जमीन बंटवारे और मापी (पैमाइश) के मामलों को लंबित न रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि पारिवारिक या आपसी विवाद हिंसक रूप न ले सकें। सरकारी और सार्वजनिक भूमियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। धारा 126 और 163 के तहत कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को टालने के लिए संबंधित संदिग्ध व अशांति फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध धारा 126 और 163 के तहत कठोर एवं त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि 
सहयोग शिविर के आवेदनों का होगा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन निष्पादित करे और प्रशासनिक पारदर्शिता और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए 'सहयोग शिविर' के तहत प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई।
"सहयोग शिविर के अंतर्गत जितने भी आवेदन लंबित हैं, संबंधित पदाधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर उनकी गहन जांच करें। केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। आवेदनों का निष्पादन पूरी तरह से पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।"
अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वारंट निष्पादन कराने सभी थानों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित वारंटों का ससमय और शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे। आगामी पावन श्रावणी मेला को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर अपने-अपने स्तर से ठोस कार्रवाई शुरू करने की हिदायत दी।
गुणवत्तापूर्ण जांच पर विशेष जोर
बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों की जांच पूरी संजीदगी और निष्पक्षता के साथ जमीनी स्तर पर करेंगे। किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। इस बैठक में सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और संबंधित विभागों के अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे।
 *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 391, दिनांक 16.07.2026 ***************************** *भूमि विवादों के निपटारे और श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक और अधिकारियों को दिए कई निर्देश* *************************** आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद, कानून व्यवस्था और आगामी श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बैठक में भूमि से जुड़े विभिन्न संवेदनशील मामलों पर गहन चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने जमीन से जुड़े विवादों को आपसी सहमति और कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द सुलझाने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए जमीन बंटवारे और मापी (पैमाइश) के मामलों को लंबित न रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूरा करने का निर्देश दिया गया ताकि पारिवारिक या आपसी विवाद हिंसक रूप न ले सकें। सरकारी और सार्वजनिक भूमियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। धारा 126 और 163 के तहत कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवादों को टालने के लिए संबंधित संदिग्ध व अशांति फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध धारा 126 और 163 के तहत कठोर एवं त्वरित निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के आवेदनों का होगा गुणवत्तापूर्ण निष्पादन निष्पादित करे और प्रशासनिक पारदर्शिता और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए 'सहयोग शिविर' के तहत प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई। "सहयोग शिविर के अंतर्गत जितने भी आवेदन लंबित हैं, संबंधित पदाधिकारी स्वयं स्थल पर जाकर उनकी गहन जांच करें। केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होनी चाहिए। आवेदनों का निष्पादन पूरी तरह से पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।" अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वारंट निष्पादन कराने सभी थानों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित वारंटों का ससमय और शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे। आगामी पावन श्रावणी मेला को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर अपने-अपने स्तर से ठोस कार्रवाई शुरू करने की हिदायत दी। गुणवत्तापूर्ण जांच पर विशेष जोर बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष आपसी समन्वय स्थापित कर मामलों की जांच पूरी संजीदगी और निष्पक्षता के साथ जमीनी स्तर पर करेंगे। किसी भी स्तर पर शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे। इस बैठक में सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष और संबंधित विभागों के अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,** *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 16, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 392, दिनांक 16.07.2026          

  *****************************
 * माय भारत पोर्टल से संबंधित बैठक संपन्न, युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण पर दिया गया बल* 
****************************
     आज दिनांक 16.07.2026 को श्री  शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार, शेखपुरा में माय भारत (MY Bharat) जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में माय भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बैठक में माय भारत पोर्टल पर अधिकतम संख्या में युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी संबंधित विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों को युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा लक्ष्य के अनुरूप पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया।
साथ ही जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माय भारत के नोडल पदाधिकारियों एवं कैंपस एम्बेसडरों के नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने पर निर्देश दिया गया, ताकि संस्थागत स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में युवा क्लब विकास समिति (YCDC) के गठन तथा सभी युवा क्लबों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक युवा क्लबों को पोर्टल से जोड़कर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सहभागी बनाया जाए।

बैठक में यह भी बताया गया  की सम्बन्धित विभागों के समन्वय से अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (Experiential Learning Program) का नियमित संचालन किया जाएगा, जिससे युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त हो सके।
इसके अतिरिक्त माय भारत, शेखपुरा के सुचारु संचालन हेतु किसी सरकारी भवन में किराया-मुक्त कार्यालय उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों से आपसी समन्वय स्थापित कर माय भारत कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने तथा अधिकाधिक युवाओं को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर सभी कॉलेज के प्राचार्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला उद्योग पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे।

  डी॰पी॰आर॰ओ॰,* 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 392, दिनांक 16.07.2026 ***************************** * माय भारत पोर्टल से संबंधित बैठक संपन्न, युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण पर दिया गया बल* **************************** आज दिनांक 16.07.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार, शेखपुरा में माय भारत (MY Bharat) जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में माय भारत पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन, युवाओं की सहभागिता बढ़ाने तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बैठक में माय भारत पोर्टल पर अधिकतम संख्या में युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी संबंधित विभागों एवं शैक्षणिक संस्थानों को युवाओं को पोर्टल से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने तथा लक्ष्य के अनुरूप पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माय भारत के नोडल पदाधिकारियों एवं कैंपस एम्बेसडरों के नामांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने पर निर्देश दिया गया, ताकि संस्थागत स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। बैठक में युवा क्लब विकास समिति (YCDC) के गठन तथा सभी युवा क्लबों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक युवा क्लबों को पोर्टल से जोड़कर उन्हें विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों में सहभागी बनाया जाए। बैठक में यह भी बताया गया की सम्बन्धित विभागों के समन्वय से अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (Experiential Learning Program) का नियमित संचालन किया जाएगा, जिससे युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान एवं कौशल विकसित करने का अवसर प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त माय भारत, शेखपुरा के सुचारु संचालन हेतु किसी सरकारी भवन में किराया-मुक्त कार्यालय उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों से आपसी समन्वय स्थापित कर माय भारत कार्यक्रम को जिले में सफल बनाने तथा अधिकाधिक युवाओं को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर सभी कॉलेज के प्राचार्य, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला उद्योग पदाधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित थे। डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 16, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 390, दिनांक 16.07.2026          
  *****************************
 * टीबी मुक्त बनाने का संकल्प जिला पदाधिकारी ने किया पोषण सहायता शिविर का शुभारंभ* 
****************************
      आज 16 जुलाई 2026 को 
देश को टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प के साथ आज शेखपुरा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पल्स तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष पोषण सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. आर. पी. सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, सिविल सर्जन तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार को अंगवस्त्र (शॉल), स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'जल-जीवन-हरियाली' का प्रतीक पौधा भेंट कर सम्मानित कियागया। उन्होंने 
शिविर को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने कहा कि यह मुहिम भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा
"हमारा लक्ष्य वर्ष 2028 तक शेखपुरा जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।"
जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि टीबी रोगियों को दवाइयों के साथ-साथ बेहतर पोषण मिलना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज के शिविर में कुल 200 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार किट (न्यूट्रिशन सप्लीमेंट) का वितरण किया गया, ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द जिले की सभी पंचायतों में स्क्रीनिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक भी संक्रमित व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आर. पी. सिंह (सचिव, रेड क्रॉस सोसायटी),
डॉ. एम. पी. सिंह (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसायटी), डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व सिविल सर्जन),इनके अलावा रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य सम्मानित डॉक्टर, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। इस मानवीय पहल की सराहना की और जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
  डी॰पी॰आर॰ओ॰,* 
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 390, दिनांक 16.07.2026 ***************************** * टीबी मुक्त बनाने का संकल्प जिला पदाधिकारी ने किया पोषण सहायता शिविर का शुभारंभ* **************************** आज 16 जुलाई 2026 को देश को टीबी (तपेदिक) जैसी गंभीर बीमारी से पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प के साथ आज शेखपुरा जिले में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पल्स तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष पोषण सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. आर. पी. सिंह द्वारा जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद, सिविल सर्जन तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार को अंगवस्त्र (शॉल), स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 'जल-जीवन-हरियाली' का प्रतीक पौधा भेंट कर सम्मानित कियागया। उन्होंने शिविर को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने कहा कि यह मुहिम भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने दृढ़ संकल्प दोहराते हुए कहा "हमारा लक्ष्य वर्ष 2028 तक शेखपुरा जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।" जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि टीबी रोगियों को दवाइयों के साथ-साथ बेहतर पोषण मिलना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज के शिविर में कुल 200 टीबी रोगियों के बीच पौष्टिक आहार किट (न्यूट्रिशन सप्लीमेंट) का वितरण किया गया, ताकि मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर काम चल रहा है। जिले की विभिन्न पंचायतों में जाकर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आश्वस्त किया है कि बहुत जल्द जिले की सभी पंचायतों में स्क्रीनिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा, ताकि एक भी संक्रमित व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आर. पी. सिंह (सचिव, रेड क्रॉस सोसायटी), डॉ. एम. पी. सिंह (चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसायटी), डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व सिविल सर्जन),इनके अलावा रेड क्रॉस सोसायटी के अन्य सम्मानित डॉक्टर, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। इस मानवीय पहल की सराहना की और जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 16, 2026

Sheikhpura, Bihar | Jul 15, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 382, दिनांक 14.07.2026          
  *****************************
   *कृषि विकास को गति देने के लिए जिला पदाधिकारी गंभीर, कृषि टास्क फोर्स की बैठक में दिए कई निर्देश* 
****************************
    आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को 
जिले में कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय व सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'कृषि टास्क फोर्स' की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने कृषि, सिंचाई और पशुपालन, मत्स्य और गव्य विकास से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं को ससमय कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 
 किसानों को समय पर कृषि इनपुट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिलापदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी योग्य किसानों के बीच शत-प्रतिशत बीजों का वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। योग्य किसानो को किसान समान्निधि का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किए। योग्य किसानों को बिना किसी परेशानी के उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए और खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खेतों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही गई। जिले के पारंपरिक जल स्रोतों, जैसे आहर और पइन के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने और ससमय अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया ताकि जल संचयन और सिंचाई बेहतर ढंग से हो सके। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के 29 नलकूपों के जीर्णोद्धार/निर्माण के लिए जल्द से जल्द डीपीआर संबंधित पदाधिकारियों को तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।  
       सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड  किसानों को उनकी जमीन की मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।जिलें में प्याज उत्पादक किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके और भंडारण के अभाव में फसल नष्ट न हो, इसके लिए प्याज भंडारण गृह निर्माण हेतु डीपीआर बनाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी को  निर्देश दिया गया कि वे मवेशियों को पानी पीने में होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाद (पानी पीने का स्थान) का निर्माण जल्द से जल्द कराएं। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे केवल जिला स्तर की बैठकों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने स्तर से भी लगातार प्रखंडवार योजनाओं की गहन समीक्षा करें और धरातल पर जाकर निरीक्षण करें। इस समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित कृषि व संबंधित विभागों के कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 382, दिनांक 14.07.2026 ***************************** *कृषि विकास को गति देने के लिए जिला पदाधिकारी गंभीर, कृषि टास्क फोर्स की बैठक में दिए कई निर्देश* **************************** आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को जिले में कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों की आय व सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में 'कृषि टास्क फोर्स' की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने कृषि, सिंचाई और पशुपालन, मत्स्य और गव्य विकास से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं को ससमय कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर कृषि इनपुट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जिलापदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी योग्य किसानों के बीच शत-प्रतिशत बीजों का वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। योग्य किसानो को किसान समान्निधि का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किए। योग्य किसानों को बिना किसी परेशानी के उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराई जाए और खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। खेतों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की बात कही गई। जिले के पारंपरिक जल स्रोतों, जैसे आहर और पइन के जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने और ससमय अपूर्ण कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया ताकि जल संचयन और सिंचाई बेहतर ढंग से हो सके। सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के 29 नलकूपों के जीर्णोद्धार/निर्माण के लिए जल्द से जल्द डीपीआर संबंधित पदाधिकारियों को तैयार करने का भी निर्देश दिया गया। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड किसानों को उनकी जमीन की मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।जिलें में प्याज उत्पादक किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिल सके और भंडारण के अभाव में फसल नष्ट न हो, इसके लिए प्याज भंडारण गृह निर्माण हेतु डीपीआर बनाने का भी निर्देश दिया गया। जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे मवेशियों को पानी पीने में होने वाली असुविधा को दूर करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नाद (पानी पीने का स्थान) का निर्माण जल्द से जल्द कराएं। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे केवल जिला स्तर की बैठकों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने स्तर से भी लगातार प्रखंडवार योजनाओं की गहन समीक्षा करें और धरातल पर जाकर निरीक्षण करें। इस समीक्षा बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित कृषि व संबंधित विभागों के कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 14, 2026