*समाहरणालय,शेखपुरा*
*(जन सम्पर्क शाखा)*
*प्रेस विज्ञप्ति 741, दिनांक *21.11.2026*
************************
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम -2027 के क्रम में शेखपुरा जिला के दोनों विधानसभा में अहर्ता प्राप्त नए निर्वाचकों का पंजीकरण, मृत/स्थानांतरित/दोहरी प्रविष्टि वाले निर्वाचको का प्रविष्टि का विलोपन एवं पूर्व से पंजीकृत निर्वाचकों के प्रविष्टि में सुधार हेतु दिनांक 12.11.26 से दिनांक 11.12.26 तक मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी एवं ऑनलाइन के माध्यम से दावा आपत्ति लिया जा रहा है। जिले के दोनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के द्वारा सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु युवा निर्वाचको का पंजीकरण, आहर्ता प्राप्त छुटे हुए निर्वाचको का पंजीकारण, निर्वाचक जनसंख्या अनुपात वृद्धि एवं लिंगानुपात में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है एवं सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा सभी बीएलओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिला का वर्तमान निर्वाचक लिंगानुपात 903 है जिसे बढ़ाकर 930 करने का लक्ष्य रखा गया है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में विशेष अभियान दिवस भी निर्धारित है जो दिनांक 21.11.26 एवं 22.11.26 और 05.12.26 एवं 06.12.26 को निर्धारित है, जिसमें सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर दवा-आपति प्राप्त करेंगे। आज दिनांक 21.11.26 को विशेष अभियान दिवस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया गया। शेष सभी अभियान दिवस पर सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे, उक्त दिवस को निर्वाचक अपना मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ के माध्यम से अपना नाम पंजीकरण एवं सुधार हेतु आवेदन समर्पित कर सकते है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
District Administration Sheikhpura
Chief Electoral Officer, Bihar
Samrat Choudhary
Sheikhpura, Bihar | Nov 21, 2026